जानिए शरीर पर क्या असर डालती है विशाखापट्टनम में लीक हुई गैस?

जानिए शरीर पर क्या असर डालती है विशाखापट्टनम में लीक हुई गैस?

सेहतराग टीम

विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में एक गैस लीक हुई है। जिसकी वजह से करीब 1 हजार लोग अस्पताल में भर्ती लगभग 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार यह स्टीरिन गैस है। अध्ययन के अनुसार यह गैस शरीर पर बेहद गंभीर असर डालती है। यही नहीं ये कैंसर से लेकर सुनने और देखने पर असर डाल सकती है। इसलिए आइए विस्तार से जानते हैं कि यह शरीर किस तरह के असर डालती है और कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

विशाखापट्टनम में नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) के महानिदेशक एसएन प्रधान का कहना है कि गैस एक प्लास्टिक फैक्ट्री से लीक हुई। इस गैस को उन्होंने स्टीरिन बताया है। ये बहुत घातक गैस है। अगर इस्तेमाल सघन रूप में बड़े पैमाने पर हो रहा हो।

किस तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

  • इस गैस का इस्तेमाल प्लास्टिक यानी पॉलिविनायल क्लोराइड बनाने वाले प्लांट्स में होता है। इससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। आंखों में तेज जलन के साथ सांस लेने में तकलीफ पैदा करती है। ये इथाइल बेंजीन से बनाई जाती है
  • अमेरिकी नेशनल टॉक्सीलॉजी प्रोग्राम के अनुसार ये अगर मनुष्य के संपर्क में आती है तो कैंसर को जन्म दे सकती है। हालांकि इसको लेकर विशेषज्ञों में मतभेद की स्थिति है।
  • डेनिस एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्टीरिन गैस मानव के नर्वस सिस्टम पर असर डालती है साथ ही पैंक्रियाटिक कैंसर को जन्म दे सकती है। इंटरनेशऩल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर का कहना है कि ये मानव के लिए खतरनाक है और कैंसरकारी है। एक और अध्ययन बताता है कि स्टीरिन का असर सुनने की क्षमता पर भी पड़ सकता है।

बचाव के लिए क्या-क्या कर सकते हैं?

  • ज्यादा पानी पिएं. मास्क पहनें।
  • अगर ज्यादा असहज लगे तो सिट्राजीन टैबलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वैसे ये भी बताया गया है कि इस गैस के असर को दूर करने के लिए दूध, केला, गुड़ आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पढ़ें- इस वजह से हुई ऋषि कपूर की मृत्यु, हुआ था ये खतरनाक कैंसर, जानें पूरी डिटेल

बताया जा रहा है कि, विशाखापट्टनम में गोपालपट्टनम के पास वेपगुंटा में ये केमिकल प्लांट लाकडाउन के डेढ़ महीने बाद खोला गया था। हालांकि ये भी कहा जा रहा हैं कि इसको खोलने की शुरुआती प्रक्रिया प्लांट में चल रही थी। उसी बीच ये गैस लीक होनी शुरू हो गई।

 

इसे भी पढ़ें-

भारत में अस्थमा के मरीजों का आंकड़ा चौंकाने वाला, जानिए पूरी जानकारी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।